नीमच। जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन नीमच के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 10 सितंबर 2024 मंगलवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष नीमच में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न औद्योगिकक्षेत्रों से पांच कंपनियां प्रतिभाग करेगी।
मुख्य रूप से भारत सरकार के सीटीएस योजना के अन्तर्गत संचालित सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तकनीकी कार्य प्रशिक्षण हेतु हसनपुर प्लांट में 2 साल के लिए तकनीकी कार्य प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षु का चयन किया जाएगा जिसमें गणित अंग्रेजी विज्ञान के साथ कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण होना एवं आयु सीमा 18 से 21 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षु को 16067/- रुपए प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा।
जिला परियोजना प्रबंधक शंभू मैडा एवं जिला प्रबंधक हुकुम कुमावत ने बताया कि प्रातः 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक कंपनीयों द्वारा युवक युवतियों के साक्षात्कार लेकर चयन की प्रक्रिया की जाएगी साथ ही जॉब ऑफर लेटर भी दिए जाएंगे। जिला प्रबंधक हेमंत रामावत, प्रकाश पलिया, विकासखंड प्रबंधक जावद विजय सोनी, राजेंद्र चौहान नीमच, नरेंद्र परमार मनासा और टीम ने अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मेले में भाग लेकर शासन की योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है।