BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 11:44 am
NEWS : शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा भवानी मंडी के विभिन्न दायित्वो के लिए चुनाव मनोहर सिंह चौहान अध्यक्ष तथा राधेश्याम सोनी बने मंत्री, पढे़ विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा भवानी मंडी के विभिन्न दायित्वो के लिए चुनाव रविवार को आदर्श विद्या मंदिर रामनगर, भवानी मंडी में चुनाव अधिकारी अर्जुन पाटीदार की देख रेख में संपन्न हुए जिसमे मनोहर सिंह चौहान को निर्विरोध अध्यक्ष तथा राधेश्याम सोनी को मंत्री चुना गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघ प्रमुख बने सिंहजी ने सरवस्ती तथा भारत माता की पूजा अर्चना कर किया। संघ प्रमुख ने शिक्षको को इतिहास से सीख लेते हुए कई वर्षाे से चली आ रही गुरु शिष्य की सनातन परिपाटी के बारे उद्बोधन दिया। जिले से आए चुनाव पर्यवेक्षक ब्रह्मानंद श्रृंगी ने बताया की भवानी मंडी उप शाखा में सर्वसम्मति से 23 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई तथा 8 सदस्य प्रदेश महासमिति व 32 सदस्य जिला महासमिति के लिए चुने गए। उप शाखा चुनाव के द्वारा सभा अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, उप सभा अध्यक्ष किशन सिंह चौहान तथा धीरज सिंह चंद्रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण सिंह परिहार,उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजोरा,महिला उपाध्यक्ष उमा देवी नरूका, महिला मंत्री कविता जांगिड़, कोषा अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, अध्यापक सदस्य संवारा धोबी,पंचायत समिति शिक्षक सदस्य तूफान सिंह,वरिष्ट अध्यापक सदस्य गोपाल प्रसाद मीणा,प्राध्यापक सदस्य धनराज मीणा, प्रधानाचार्य सदस्य पुरु लाल हरोकि, संस्कृत शिक्षक सदस्य अनिल कुमार पाटीदार,महिला शिक्षक सदस्य शांति माहेश्वरी, प्रयोग शाला सदस्य पल्लवी गुप्ता, शारीरिक शिक्षक सदस्य राधेश्याम मीणा,पुस्तकालय अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,सेवा निवृत शिक्षक सदस्य नंदा आहूजा, प्रबोधक अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, कम्प्यूटर शिक्षक सदस्य महेश कुमार राठौर तथा पंचायत शिक्षक सदस्य बाबूलाल शर्मा का सर्व सम्मति से निर्वाचन हुआ। चुनाव उपरांत सम्पूर्ण कार्यकारिणी को पर्यवेक्षक द्वारा संगठन के लिए बिना किसी लोभ ,प्रलोभन तथा दबाव के कार्य करने की शपथ दिलवाई गई आभार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोहर सिंह ने सभी शिक्षको को भरोसा दिलाया कि संगठन राष्ट्र हित ,शिक्षक हित,तथा विद्यार्थी हित में कार्य करेगा तथा उप शाखा शिक्षक परिवार के लिए संपूर्ण कार्यकारिणी के साथ संपूर्ण मनोयोग से कार्य करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE