नीमच। मनासा तहसील पाटीदार समाज संगठन मनासा द्वारा रविवार 08 सितम्बर को वर्धमान धर्मशाला मनासा में समाज का चिंतन शिविर आयोजित हुआ जिसमे मनासा - रामपुरा तहसील के समाज जन उपस्थित हुए। विस्तृत जानकारी देते महामंत्री सत्यनारायण पाटीदार ने बताया कि सामाजिक, आर्थिक ,शैक्षणिक एवम् सर्वांगीण हेतु पूर्व कार्ययोजना अनुसार बालक बालिका के शिक्षा के विकास पर बल देने, उद्यमिता विकास पर चर्चा, ग्राम समिति द्वारा अपने अपने ग्राम में पर्यावरण वाटिका विकसित करने, समाज की एकता और अखंडता को प्रगाढ़ करने, सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहन देने, मृत्यूभोज सीमित करने, फिजूलखर्ची कम करने, समाज के विकास में युवाओं एवम् महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, सेवा -संस्कार निर्माण, संयुक्त परिवार को बढ़ावा देने एवम् अन्य सामयिक विषयों पर समग्र चर्चा की गई, स्वागत भाषण एवम् आयोजन के उद्देश्य पर मनासा तहसील अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने प्रकाश डाला, पूर्व प्रांताध्यक्ष शांतिलाल मांडा ने समाज के सर्वांगीण विकास में हमारी भूमिका, प्रोफेसर पीएल पाटीदार ने संगठन के उद्देश्य एवम महत्त्व, युवा पीढ़ी को भटकाव से बचने हेतु आगाह किया, पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ राजेश पाटीदार ने पूर्व निर्धारित विषयो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कुरीतियों के उन्मूलन पर प्रभावी उद्बोधन दिया, जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पाटीदार ने फिजूलखर्ची रोकने, युवाओं को उद्यम से जुड़ने का आव्हान किया, युवा संगठन जिला अध्यक्ष विश्वास पाटीदार ने समाज विकास में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नेमीचंद पाटीदार, रितेश पाटीदार सीएमओ मनासा, डॉ शैलेंद्र पाटीदार, महिला संगठन से कोशल्या पाटीदार, एडवोकेट तुलसीराम पाटीदार, प्रेमसुख पाटीदार, संदीप आजाद ने भी विचार व्यक्त किया, हास्य कवि मुकेश पाटीदार मस्ताना ने हास्य कविता एवम् पेरोडियो से सबको गुदगुदाया, शिविर के अलग अलग सत्रों का वीरेंद्र देवरीखवासा, कुमारी चंचल पाटीदार, जेपी पाटीदार खजुरी, कमलेश पाटीदार भाटखेड़ी, मनोहर पाटीदार मसुम , महेश पाटीदार पटवारी, अनिरुद्ध पाटीदार ने संचालन किया, शिविर में समस्त चाय व्यवस्था जीवन पाटीदार एवम् स्वल्पाहार व्यवस्था समस्त देवरी खवासा के समाज जनों एवम् एलईडी डिस्प्ले व्यवस्था सखा वीडियो मनासा के सौजन्य से की गई। इस अवसर पर पूर्व तहसील अध्यक्ष बाबूलाल पटेल जिला संगठन सचिव बद्रीलाल पाटीदार, तहसील उपाध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार हाड़ी पिपलिया, कोषाध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, रामपुरा तहसील अध्यक्ष संतोष पाटीदार, महामंत्री प्रकाश पाटीदार, दोनो तहसीलों के तहसील पदाधिकारी, ग्राम समिति पदाधिकारी,सक्रिय समाज जन, युवा साथी, मातृ शक्ति की शानदार उपस्थिति रही, आयोजन के अंत में भादवा माता मेला व्यवस्था में सेवा देने वाले पाटीदार समाज के सेवादारों को कलेक्टर महोदय द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया, राष्ट्रगान और सहभोज के साथ चिंतन शिविर का समापन हुआ, चिंतन शिविर आयोजन से समाज के विकास में सहभागि बनने के उद्देश्य से युवाओं में नवचेतना और ऊर्जा का संचार हुआ आभार युवा संगठन के तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार देवरी खवासा ने माना।