देवास। ऋषि पंचमी के अवसर पर देवास के खारी बावड़ी क्षेत्रग के रहने वाले चार लोग मोरधन खाने से बीमार हो गए इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे। मरीज के परिजन चंद्रजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि ऋषि पंचमी का उपवास था जिसके चलते परिवार के लोगों ने उपवास रखा था और उपवास के लिए किराने की दुकान से मोरधान खरीदा था जब उसे बनाया और खाया तो परिवार के 3 से 4 लोगों की तबीयत खराब हो गई इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। डाक्टर आशीष पाटीदार ने बताया की उपवास के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों को मोरधान खाने से फुड पाइजिग हुआ था जिसके चलते परिजन लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, फिलहाल प्राथमिक उपचार जारी है।