उज्जैन। महाकाल मंदिर के होली पर्व पर लगी आग के बाद अब मंदिर समिति ने दानदाता की मदद से मंदिर की देहरी के पास, गलियारा और नंदी हाल में आग पर काबू पाने के लिए हाईटेक सिस्टम को लगाया गया है।जो की आग लगने पर है या फिर तय टेम्प्रेचर से ज्यादा होने पर आधुनिक सिस्टम के ऑटोमेटिक सेंसर एक्टिव हो जाएंगे और सायरन बजने के साथ वहां लगा फायर एक्सटिंग्विशर एक्टिव होकर आग को बुझाने में मदद करेगा।
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में होली पर्व पर गुलाल उड़ाने के बाद हुई आगजनी की घटना में 14 लोग घायल हो गए थे। वहीं घटना में मंदिर के सेवक की मौत भी हो गई थी। आग की खबर के बाद बड़ोदा की विमल फायर ने दान के रूप में महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना को रोकने के लिए अत्याधुनिक फायर सिस्टम लगाया है। फायर सिस्टम लगाने वाली कंपनी ने फिलहाल ये सिस्टम गर्भगृह के बाहर देहरी के पास नंदी हाल में लगाया गया है। इस आधुनिक सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए रविवार को मंदिर के 20 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि जहां पर ये सिस्टम को एक्टिवेट किया है वहां का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर अग्निशमन यंत्र का अलार्म स्वतरू ही बजने लगेगा। कम्पनी ने अपनी और से इसे लगाया है। जल्द ही कम्पनी पुरे मंदिर परिसर को इस हाईटेक सिस्टम से लेस करेगी।