BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 3:15 pm
KHABAR : इंदौर में संयुक्त माली समाज महासंघ की शपथ विधि, अध्यक्ष भगवती प्रसाद माली, महासचिव एमडी वर्मा सहित पदाधिकारियों और 51 सदस्यों ने संभाला दायित्व, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। संयुक्त माली समाज महासंघ इंदौर मध्य प्रदेश के पदाधिकारी का शपथ विधि कार्यक्रम रविवार को आनंद मिलन गार्डन में आयोजित किया गया। महामंडलेश्वर दादू महाराज एवं ऑल इंडिया सैनी समाज की अध्यक्ष अलका सैनी ने अध्यक्ष भगवती प्रसाद माली, उपाध्यक्ष जगदीश सैनी, महासचिव एमडी वर्मा, संगठन मंत्री कैलाश वर्मा, कोषाध्यक्ष चिरंजीलाल सैनी, संयोजक श्याम दरबार को शपथ दिलाई। इसके साथ ही 51 सदस्यों ने भी शपथ ली।

 

संयुक्त माली समाज महासंघ इंदौर मध्य प्रदेश के अध्यक्ष भगवती प्रसाद माली एवं संगठन मंत्री कैलाश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख से रामी माली समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम नारायण परमार, नाभावंशी माली समाज के महल अध्यक्ष अशोक मालाकार, सैनी माली समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहन पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद मकवाना एवं कैलाश बघेल एडवोकेट, अंबाराम माली, भगोरा अध्यक्ष कैलाश चौहान, हरसोला के अध्यक्ष सुरेश बारोट, देवास के अध्यक्ष अशोक वर्मा, आगर के अध्यक्ष कैलाश पटेल, उज्जैन से यादव बनसिया, शाजापुर के अध्यक्ष अशोक वर्मा, लक्ष्मण पटेल उज्जैन सचिव, महिदपुर के अध्यक्ष कालू मेकालिया, नाभवंशी माली समाज इंदौर के अध्यक्ष रामकृष्ण मालाकार, कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष त्रिलोक कुशवाहा, रामी माली समाज के पूर्व अध्यक्ष यादव लाल चौहान, संयुक्त माली समाज महासंघ इंदौर मध्य प्रदेश के संरक्षक लक्ष्मी नारायण मौर्य, फूला माली समाज के अध्यक्ष नाथूलाल कारोलिया, राज भाई माली समाज के प्रभु राजमली, लोनार माली समाज के अध्यक्ष रामदास महाजन, प्रचार प्रमुख सुभाष डोर, मीडिया प्रभारी सुरेश पिपलोदिया आदि समाजजन उपस्थित थे। अंत में अध्यक्ष भगवती प्रसाद माली ने सभी अतिथि एवं समाजजन का आभार माना।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE