BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 3:18 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, आज 25 से अधिक जिलों में होगी भारी बारिश, जानिये कैसा रहेगा नीमच व मंदसौर में आगामी 24 घंटे मौसम का हाल, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिले में सोमवार सुबह से रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को नीमच सहित 25 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच शहर को जलापूर्ति करने वाला सीताराम जाजू सागर डेम और जावद नगर को जलापूर्ति करने वाला मोरवन डेम भी ओवर फ्लो होकर बहने लगा है। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते अब किसानों को भी फसलें खराब होने की चिंता सताने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर तक जिले में भारी बारिश का अलर्ट है। मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया की वजह से एक बार फिर पूरा मध्यप्रदेश भीगेगा। मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा। इससे भारी बारिश होने के आसार है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के बीच से गुजर रही है। इस वजह से अगले 4 से 5 दिन प्रदेश में कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश हो सकती है। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत से अधिक 939.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले नीमच ब्लॉक में 779, जावद 1132 में मनासा 907 में मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 567.1 मिमी वर्षा हुई थी।  रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE