ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज ब्राम्हण समाज में बड़ा प्रदर्शन किया। भगवान परशुराम के शस्त्र ‘फरसा’ को चौराहे पर लगाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जय परशुराम के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के चलते ऊर्जा मंत्री को अपना काफिला लौटाना पड़ा।
दरअसल, भगवान परशुराम के शस्त्र ‘फरसा’ को जिले की डबरा तहसील के झांसी रोड मुख्य चौराहे पर लगाने का काम चल रहा था। लेकिन नगर परिषद ने अचानक काम रोक दिया। बीते एक सप्ताह पहले डबरा ैक्ड को काम शुरू न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी थी। लेकिन इस पर संज्ञान नहीं लिया गया। जिससे आहत होकर आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ‘जय परशुराम’ के नारे लगाए।
ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों को लगाई फटकार
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। खाद्य नागरिक आपूर्ति कार्यालय, लोक सेवा केंद्र सहित अन्य कार्यालयों में काम का जायजा लिया। इस दौरान कर्मचारियों को लापरवाही पर फटकार लगाई। हितग्राही को तत्काल राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोक सेवा केंद्र के काम से भी मंत्री असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने वृद्ध किसान को जमीन पर बैठा देख अचानक रुक गया और जमीन पर बैठकर ही समस्या सुनी। इसके बाद किसान की जमीन से जुड़े दस्तावेजों की तत्काल नकल दिलवाई।