निवाड़ी। जिले की पृथ्वीपुर तहसील में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत जिले की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पृथ्वीपुर के वार्ड नंबर 4 में सीडीपीओ प्रियंका यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।
सीडीपीओ प्रियंका यादव ने बताया कि पोषण पखवाड़ा महिला और बाल विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित एक अभियान है, इसका उद्देश्य पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाने के लिए जन आंदोलन चलाना है।
साथ ही गर्भवती और स्तन पान कराने वाली महिलाओं, किशोरियों और 6 साल से कम उम्र के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है।