शाजापुर। मंडी में सोमवार को किसान संगठन ने सरकार के चीन से लहसुन मंगाने के फैसले का विरोध किया है। सोमवार को किसान संगठन के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने 10 सिंतबर से मंडी में लहसुन बेचने से मना कर दिया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के सदस्य मनोहर सिंह कोठारी ने बताया कि मंगलवार से भारत सरकार द्वारा चीन से मंगाई जा रही लहसुन के विरोध में देश भर के किसान मंडी में निलामी के लिए लहसुन की फसल लेकर नहीं आएंगे। देशभर में किसान काली पट्टी बांधकर सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे। भारत सरकार को तुरंत इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और चीन से लहसुन नहीं खरीदना चाहिए।
बता दे कि लहसुन के बढ़ते दाम के बाद सरकार ने चीन से लहसुन आयात करने का फैसला लिया है।