डिंडौरी। ओबीसी महासंघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 6 समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ओबीसी महा संघ के कार्यकर्ताओं ने जल्दी ही समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पनेरिया ने बताया कि जिला मुख्यालय में ओबीसी वर्ग की छात्राओं के लिए छात्रावास व्यवस्थित रूप से संचालित नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते छात्राएं अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं या फिर किराए का कमरा लेकर पढ़ने को मजबूर हैं। ओबीसी वर्ग के लिए बने छात्रावास में दूसरी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
कन्या परिसर और एकलव्य विद्यालय में ओबीसी छात्राओं के लिए भी सीट नहीं रखी गई हैं। पिछले दिनों वार्ड नंबर 9 में इमारत गिरने से छात्रा की मौत हो गई थी। छात्रा के परिजनों को मुआवजा राशि बढ़ाकर दी जाए और नगर परिषद के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संरक्षक भागवत यादव, अतुल जैन, कुलदीप यादव, देवेंद्र यादव, चंदन यादव, हर्षल यादव, चेतराम राजपूत, संतोषी साहू, रुस्तम पड़वार मौजूद रहे।