खरगोन। कसरावद नगर परिषद चौक में सकल हिंदू संगठन समाज के द्वारा हो रहे 10 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत में दूसरे दिन रविवार को निमाड़ के सुप्रसिद्ध निमाड़ी गायक शिव गुप्ता ने देर रात तक समा बांधा शिव गुप्ता के करीब 20 से 25 निमाड़ी भजन प्रस्तुतियों में मां नर्मदा की निमाड़ी प्रस्तुति तू तो माइकल की रानी कवाए हो थारी जय हो नर्मदा माई हो के साथ कई प्रस्तुतियां में महिलाओं की हंसी रुक नहीं पाई कार्यकर्ताओं ने बताया कि श्री गणेश की आरती हम प्रतिदिन अलग-अलग संगठन ओर समाज जनों से आरती करायेगे नगर परिषर चौक में नौ दिनों तक एक से बढ़कर एक कार्यक्रम होंगे।