चित्तौड़गढ़। सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण वर्गीकरण के निर्णय को लेकर समस्त वंचित अनुसूचित जाति, जनजाति समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा 11 सितम्बर, 2024 को निकाले जाने वाली समर्थन रैली को लेकर तैयारिया पूर्ण की जा रही है।
जानकारी देते हुए दिलीप बेनीवाल ने बताया कि 1 अगस्त, 2024 के माननीय कोर्ट के निर्णय के स्वागत की समर्थन रैली आयोजन में समस्त वंचित अनुसूचित जाति, जनजाति समाजजन 11 सितम्बर, 2024 को प्रातः 10 बजे किला रोड़ स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होंगे जहाँ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली के रूप में रवाना होंगे। यह रैली बड़ौदा बैंक से होते हुए सुभाष चौक, पुरानी पुलिया, कलेक्ट्री चौराहा पहुँचेगी जहाँ समस्त वंचित अनुसूचित जाति, जनजाति समाजजनों द्वारा धन्यवाद पत्र के साथ अपनी मांगों का एक ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
समर्थन रैली की तैयारियों को लेकर भील, सहरिया, वाल्मीकि, गरासिया, कथोड़ी, डामोर, नट, नायक, धानक, धानका, धोबी, सांसी, कंजर, कालबेलिया, भाण्ड, ढोली, कामड़, सपेरा, बावरी, गवारिया, गांछा सहित कई वंचित अजा, जजा जातियों द्वारा बैठकें आयोजित कर अधिकाधिक संख्या में समर्थन रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया गया।