चित्तौड़गढ़। केन्द्रीय कर्मचारी पेंशनर्स एवं फेमिली पेंशनर्स एसोसिएशन जिला चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ का द्विवार्षिक षष्ठम अधिवेशन चितौडगढ में राजस्थान पेन्शनर्स समाज के कार्यालय के सभाकक्ष मे सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि जिला पेन्शनर्स समाज चित्तौडगढ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा विशिष्ठ अतिथि शशिरंजन तिवाडी, गिरीराज प्रसाद शर्मा, यशवंत दशोरा, सोहनलाल पाण्ड्या, आचार्य चन्द्रदेव, भैरूशंकर व्यास, सत्यनारायण ईनाणी, अल्लानुर, योगगुरू सुरेश शर्मा थे। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एल.ओझा ने की। इस अवसर पर 75 वर्ष पूर्ण कर चुके 55 पेन्शनर्स एवं फैमिली पेन्शनर्स को एसोसिएशन की ओर से सम्मान पत्र शाल उपरना एवं माला पहना कर सम्मानित किया। अधिवेश के प्रारम्भ मे एसोसिएशन के 46 दिवंगत सदस्यों को मौन रखकर श्रद्वांजली अर्पित की।
इसके पश्चात सचिव कालूराम जीनगर ने द्विवार्षिक प्रतिवेदन एवं आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस अधिवेशन का शशीकान्त दायमा, रामलाल मालवीय, देवीलाल कोठारी, सत्यनारायण सिकलीगर, बालमुुकुुन्द शर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, नाथूलाल मीणा, लक्ष्मीनारायण इंदौरा, आचार्य चन्द्रदेव आदि ने संबोधित किया तथा अनवर रिटायर्ड लोको पायटल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।
अधिवेश मे सांसद सी.पी.जोशी द्वारा भेजे गये संदेश का वाचन लक्ष्मीनारायण परमार ने किया। अधिवेशन मे वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए एवं सर्वसम्मती से गठन इस प्रकार हुआ। अंत मे अध्यक्ष बी.एल.ओझा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण परमार ने किया।
कार्यकारिणी वर्ष 2024-25 के चुनाव संरक्षक पद पर कालूराम जीनगर, एच.एस.राठी, अध्यक्ष बी.एल.ओझा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिकलीगर, कार्यकारी अध्यक्ष सोहनलाल भांबी, उपाध्यक्ष निरंजनलाल कोठारी, सुरेशचन्द्र न्याती, मनवीरसिंह, सचिव शशीकांत दायमा, महासचिव अब्दुल हनीफ, लक्ष्मीनारायण इंदौरा, नाथूलाल मीणा, पूनमचन्द यादव, संगठन सचिव शिवनारायण पलोड, रामलाल मालवीय, देवीलाल कोठारी, विद्यासागर , कोषाध्यक्ष शंकरलाल गर्ग, सहकोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा, केशुराम मेनारिया, मांगीलाल मेघवाल, बद्रीलाल सोनी, प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण परमार, लक्ष्मीनारायण डाड, ऑडिटर राकेश गुप्ता, सहऑडिटर विमल कोठारी, सदस्य मुनीर खां, जीवनलाल कुमावत, अशोक कुमार पलोड, राजेन्द्र कुमार मोची, गोविन्दलाल जैन, जोधसिंह, अनवर, अशोक ढाबरिया, भैरूलाल बलाई, बालमुुकुन्द गर्ग, दुर्गाशंकर मौड, रामलाल सालवी, मोहनलाल मुन्दडा, मदनसिंह राजपुत, सत्यनारायण शर्मा को मनोनीत किया गया।