चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस 2024 के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सक्षम बच्चों एवं समाज में उनके प्रति विधिक जागृति फैलाने हेतु खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिता आयोजित करने के संबंध में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव ने बैठक में उपस्थित जनों को माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सफलता पूर्वक प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक रूपरेखा तैयार कर दिशा निर्देश प्रदान किए। प्राधिकरण सचिव ने जानकारी दी कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के आदेशानुसार समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में विधिक सेवा दिवस 2024 के अवसर पर विशेष रूप से सक्षम बालकों के लिए खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में भी जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से प्रत्येक सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में अध्ययनरत विशेष योग्यजनों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 08 वर्ष की आयु से लेकर 18 वर्ष की आयु या मानसिक मंदिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के विशेष योग्यजन भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगित के अन्तर्गत समूह प्रतियोगिता में कबड्डी तथा एकल प्रतियोगिता में लंबी कूद, शॉटपुट, बेटमिन्टन, कैरम, चौस, टेबल टेनिस एवं पेटिंग/चित्रकला को शामिल किया गया है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में अध्ययनरत विशेष योग्यजन जो इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते हैं वे कल्पना शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी (नोडल अधिकारी) एवं सहायक नोडल अधिकारी राजेश ओझा शारीरिक शिक्षक से सम्पर्क कर प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी श्री ओमप्रकाश जोशी संस्था प्रधान श्री सांवलिया जी बहुउद्देश्यीय विकलांग सेवा संस्थान मो.नं. 9828536817 से भी सम्पर्क कर सकते हैं। बैठक में शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, खेल विभाग के प्रभारी एवं संस्था प्रधान श्री सांवलिया जी बहुउद्देश्यीय विकलांग सेवा संस्थान ओमप्रकाश जोशी उपस्थित रहे।