मंदसौर। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति के सदस्यों की बैठक जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर आयोजित की गई। आज दिनांक 09.09.24 को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर सभागार परिसर में आगामी त्योहारों डोल ग्यारस, ईद मिलादुनब्बी, अनंत चतुर्दशी को दृष्टिगत रखते जिला शांति समिति के सदस्यों की बैठक ली गई एवम आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण मनाने, पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गई। बैठक के दौरान विधायक विपिन जैन, कलेक्टर मंदसौर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह एवम अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी समेत जिला शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।