मंदसौर। मप्र शासन के सामान्य विभाग प्रशासन मंत्रालय ने मंदसौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सत्यम का तबादला कर दिया है। उन्हें मंदसौर से ग्वालियर भेजा गया है। वहीं उनके स्थान पर राजेश कुमार जैन को नियुक्त किया है। इनके अलावा अन्य अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।