BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 10:14 am
BIG NEWS : अबकी बार बारिश का औसत आंकड़ा हो जाएगा पार, सक्रिय हुआ सितंबर महीने का सबसे स्ट्रांग सिस्टम, अगले दो दिन प्रदेशभर में होगी तेजी बारिश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में सितंबर महीने का सबसे स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है। अगले दो दिन तक पूरे एमपी में जबकि आधे प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश का कोटा औसत बारिश के आंकड़े को पार कर जाएगा।


मध्य प्रदेश में मानसून सीजन की बारिश का कोटा 37.3 इंच है। यह कोटा जून से सितंबर माह तक का है और प्रदेश में इस बार सीजन में 36.8 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य कोटा के लिए प्रदेश को सिर्फ आधा इंच बारिश की आवश्यकता है। इधर अब तक की सामान्य बारिश के आंकड़े की बात की जाए तो प्रदेश में 33.7 इंच बारिश होना चाहिए, लेकिन अब तक सामान्य से 3.1 इंच अधिक बारिश हो चुकी है।


एमपी में मानसून ने फिर पकड़ा जोर
वहीं तेज बारिश से कुछ दिन की राहत के बाद मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। मौसम केंद्र ने प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो सतना, पन्ना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि ओडिशा के पास डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव है। अगले 24 घंटे में यह और अधिक एक्टिव होगा। जिसके चलते प्रदेश में अगले दो दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।


मंडला-सिवनी में सबसे अधिक बारिश
प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश मंडला जिले में 48.47 इंच दर्ज हुई है। 47.95 इंच के साथ सिवनी जिला दूसरे नंबर पर है। श्योपुर में 46 इंच और डिंडोरी में 44 इंच बारिश हुई है। करीब 44 इंच बारिश के साथ भोपाल पांचवें नंबर पर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE