BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा में योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का.. <<     KHABAR : मनासा में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में होगा.. <<     KHABAR : जीरन में योग दिवस पर हुआ सामूहिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 10:35 am
KHABAR : सिंधी समाज के 22 बालकों का जनेऊ संस्कार, बग्घी में बैठाकर निकाला चल समारोह, शहर में पहली बार आयोजित हुआ कार्यक्रम, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। भारतीय सिंधु सभा मुख्य, महिला शाखा एवं संत कंवरराम युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में गुरुनानक भवन सिंधु नगर में सामूहिक जनेऊ संस्कार आयोजित किया गया। सिंधी समाज रतलाम में यज्ञोपवीत सामूहिक जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम सिंधी समाज के आध्यात्मिक गुरु पंडित भवानी शंकर शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।


भारतीय सिंधु सभा प्रदेश महामंत्री (संगठन) विनोद करमचंदानी ने बताया कि सिंधी समाज के 22 बालकों का विधिवत जनेऊ संस्कार कार्यक्रम किया गया। जनेऊ संस्कार की संपूर्ण क्रिया पंडित भवानी शंकर शर्मा एवं मनीष शर्मा द्वारा कराई गई। सिंधी समाज रतलाम के वरिष्ठ समाजजनों ने दीप प्रज्वलित कर इष्ट देवता झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


कार्यक्रम के मार्गदर्शक हीरालाल करमचंदानी, मुरली आवतानी, हाशु कल्याणी एवं पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष राधा किशन सतवानी मंचासीन रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजन की शुभकामनाएं दीं। जनेऊ संस्कार विधि को पूर्ण करने के बाद सभी 22 बालकों को मिठाई, बैग व अन्य उपहार भी दिए गए। सभी बालकों को बग्घी में बैठाकर एक भव्य चल समारोह सिंधी कॉलोनी के मुख्य मार्ग से होता हुआ विरियाखेड़ी गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सुचारू रूप से पूर्ण करने में समाज की रतलाम शहर की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि ज्ञानचंद कृष्णानी, गिरधारीलाल वरधानी, एफएम धनवानी, चंदन मोतियानी, हरीश जेठवानी, विनोद छेतिया, शैलेंद्र कृपलानी, नरेंद्र मेघानी, प्रकाश गोलानी, देवानंद खत्री, हरीश पंजवानी, मुरली करमचंदानी, कमलेश दरवानी, टीकमदास सतवानी का स्वागत किया। संचालन भारतीय सिंधु सभा मुख्य शाखा महामंत्री हरीश करनानी ने किया। आभार भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा अध्यक्ष संतोष लालवानी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE