BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 10:52 am
NEWS : डाक विभाग का सुकन्या समृद्धि खाते खोलने हेतु अभियान शुरू, चित्तौडगढ़ डाक मंडल के अधीनस्थ सभी डाकघरों में खोले जा रहे है खाते, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ डाक मंडल के चित्तौडगढ व प्रतापगढ़ जिलों के प्रत्येक डाकघर में पुरे सितम्बर माह तक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 10 वर्ष तक बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा रहे है | 
अधीक्षक डाकघर एचएल बैरवा ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाते खोलने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के अधीन सभी डाकघरों में सुकन्या समृद्धि खाते खोलने हेतु विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है। साथ ही विशेष कैंप एवम मेलो का आयोजन भी पूरे सितम्बर में किया जायेगा। इस अभियान के तहत डाक विभाग के कर्मचायों द्वारा घर घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा एवं साथ ही सुकन्या समृद्धि खाते खोले जायेंगे | इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, चिकित्सालय से संपर्क किया जायेगा एवं साथ ही जन प्रतिनिधि, भामशाहों एवं सामाजिक संस्थाओं से इस योजना के अंतर्गत अधिकाधिक खाते खुलवाने हेतु आम जन को प्रेरित करने हेतु आग्रह किया जायेगा | 
अधीक्षक डाकघर एचएल बैरवा ने बताया है कि यह खाता 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खोला जा सकता है। यह योजना सरकार की सर्वाधिक ब्याज देने वाली योजना है। इस योजना में जमा राशी पर अभिभावकों को आयकर में छूट है तथा साथी ही किया गया निवेश शत प्रतिशत सुरक्षित है | खाता खुलवाने हेतु बिटिया का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं अभिभावक की 2 फोटो आवश्यक है एवं मात्र 2 सौ 50 रूपए से खाता खुलवाया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिक से अधिक खाता खुलवाने के लिए 1 से 30 सितम्बर तक चित्तौडगढ़ मंडल में प्रधान डाकघर सहित 48 उपडाकघरों तथा 406 शाखा डाकघरो में अभियान के दौरान 10,000 खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE