नीमच। एसडीएम मनासा पवन बारिया ने बताया कि रविवार 8 सितंबर को तहसील रामपुरा के ग्राम पिपलिया सिंघाडिया में एक ही परिवार के 6 लोगों, जिसमें तीन महिलाये, दो बच्चें एवं एक पुरुष को, मोरधन, (जिसे महिलाये उपवास में खाती हैं) खाने से हल्के से चक्कर आने की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जिन्हें 2 घंटे के उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई है। अभी सभी स्वस्थ हैं।