मंदसौर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत जिले के समस्त स्कूलों के स्कूल ट्रैफिक नोडल अधिकारियों की सड़क सुरक्षा कार्यशाला उत्कृष्ट स्कूल मंदसौर में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मंदसौर जिले के समस्त स्कूलों में प्रत्येक स्कूल से एक स्कूल ट्रैफिक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था ।स्कूल ट्रैफिक नोडल अधिकारी का कार्यशाला स्तर पर नाबालिक बच्चों के वाहन लेकर स्कूल आने पर प्रतिबंध लगाना, स्कूल स्टाफ द्वारा हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाकर शाला परिसर में प्रवेश करना स्कूल स्तर पर प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित करवाना तथा शासन के अन्य दिशा निर्देशों का शाला स्तर पर प्रचार प्रसार तथा पालन करवाना आदि हैं । इसके लिए विभिन्न सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित प्रेजेंटेशन के माध्यम से यातायात सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा समस्त स्कूल सड़क सुरक्षा नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र डाबी, उत्कृष्ट स्कूल की प्राचार्य विनीता प्रधान, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे ।