खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम छोटी कसरावद में एक व्यक्ति का शव मिला है मृतक की शिनाख्त मडिया पिता पोपडीया 55 वर्ष निवासी वार्ड 3 कसरावद के रूप में हुई,अधिक समय हो जाने से शव की स्थिति नर कंकाल के जेसी हो गई थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छोटी कसरावद स्थित पहाड़ी के पास एक व्यक्ति का शव(कंकाल) होने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही एसडीओपी मनोहर सिंह गवली, थाना प्रभारी मंशाराम रोमड़े, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मोका मुआयना कर शव के शिनाख्त की कार्यवाही की। इस दौरान मृतक के कपड़ो से मृतक की पहचान मडिया पिता पोपडीया 55 वर्ष निवासी वार्ड 3 कसरावद के रूप में उसके बेटे दिलीप ने की,उसने बताया की पिता विगत एक माह से घर से लापता थे, विगत कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसकी गुमसुदगी हमने कसरावद थाने पर करवा रखी थी। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।