मंदसौर। मंदसौर जिले के गांव रेवास देवड़ा की निवासी टीना पति अयोध्या प्रसाद कुमावत के मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से परिवार के जीवन निर्वाह में एक महत्वपूर्ण योगदान है। लाड़ली बहना योजना से प्रतिमाह प्राप्त राशि से टीना ने एक सिलाई मशीन खरीद कर साथ सिलाई का कार्य करना प्रारंभ किया। जिससे इनकी परिवार की आय बढ़ने लगी। आज टीना आर्थिक रूप से आत्म निर्भर है। लाड़ली बहना योजना ने टीना के जीवन को एक नई दिशा प्रदान की है। जिसके लिए टीना ने सपरिवार मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।