मंदसौर। पंचायतों के उप निर्वाचन 2024 के तहत ग्राम पंचायत नंदावता एवं चिल्लौद पिपल्या में 11 सितंबर को होने वाले मतदान को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अदिती गर्ग ने 9 सितंबर को अपरान्ह 3 बजे से 11 सितंबर को मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान ग्राम पंचायतों की सीमा से 5 किलो मीटर की परिधि में आने वाली समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रखा जाकार क्रय- विक्रय प्रतिबंधित किया जाता है।