मंदसौर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष, शिक्षा पॉंचवीं पास, प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रूचि व उसमें स्वरोजगार का संकल्प एवं प्रशिक्षण अवधि में कोई अवकाश नहीं दिया जावेगा। प्रशिक्षण, भोजन व प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के स्थाई निवासी आवेदन कर सकते है। आवेदन कब और कैसे करे इसके लिये मो.नं 6269058449, 7999852839, 8435806297 एवं 9111858590 पर प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक सम्पर्क कर सकते है। प्रशिक्षण केंद्र सर्किट हाऊस के पास मंदसौर रहेगा।
निम्म विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा-
मशरूम खेती, मछली पालन, डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी खाद निर्माण, औषधि/ खुशबूदार पौधों की खेती, रबर टैपिंग एवं प्रोसेसिंग, सब्जी नर्सरी प्रबंधन एवं खेती, ट्रेवल एवं टूरिस्ट गाइड, पोली हाउस और छाया जाल खेती के लिए 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही कृषि उद्यमी, ऋण वसूली एजेंट, सूक्ष्म उद्यमी हेतु ईडीपी के लिए 13 दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। विद्युत मोटर रिवाईन्डिग एवं रिपेयरिंग सेवायें, दो पहिया मेकेनिक, कार ड्राइविंग, घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी, घरेलू वायरिंग, टीवी टेकनीसियन, कंप्यूटराइजड एकाउंटिंग, रेफ्रिजीरेशन/ ऐसी रिपयेरिंग, यूपीएस/ बैटरी रिपेयरिंग निर्माण एवं सेवाये के लिए 30 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डेस्कटॉप पब्लिशिंग एवं कंप्यूटर हार्डवेयर एन्ड नेटवर्किंग के लिए 45 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।