विदिशा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सागर जिले के बीना में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को सितम्बर माह की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण की है।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को देखने के प्रबंध एनआईसी व्हीसी कक्ष में सुनिश्चित किए गए थे। उक्त कक्ष में विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, प्रभारी जिला पंचायत सीईओ के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा हितग्राही मौजूद रहें।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक विवेक शर्मा ने बताया कि विदिशा जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दो लाख 80 हजार 480 हितग्राहियों के खातो में आज सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल राशि 35 करोड़ छह लाख रूपए अंतरण की गई है इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से क्रियान्वित हो रही राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के हितग्राहियों के खातो में भी राशि जारी की गई है।