मंदसौर। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थि 17 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। बिना किसी रजिस्ट्रेशन शुल्क के प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक www.rbi90quiz.in के माध्यम से भाग ले सकते है। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 25 वर्ष तक के सभी अंडरग्रेजुएट विद्यार्थी भाग ले सकते है, जो वर्तमान में भारत के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे है। प्रतियोगिता में 2 सदस्यों की टीम के रूप में रजिस्ट्रर करें। प्रत्येक प्रतिभागी सिर्फ एक टीम में शामिल हो सकता है। 2, 3 एवं 4 राउंड में प्रतिभागियों को आने-जाने और ठहरने का खर्च आरबीआई द्वारा उठाया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं प्रथम आने पर 10 लाख रूपये, द्वितीय आने पर 8 लाख रूपये एवं तृतीय आने पर 6 लाख रूपये का ईनाम दिया जायेगा।