शहडोल। जिले के अंतिम छोर पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा, खारी, जमुन्हिया, पपोड़ में बीते 20 दिनों से हाथियों का दल विचरण कर रहा है लोगो के फसलों एवं घरों का हो रहा काफी नुकसान विभाग की तरफ से नही की जा रही कोई व्यवस्था, शाम 6 बजे से 20 हाथियों का दल गांव में मचा रहे उत्पाद, किसी दिन भी हो सकता है बड़ा हादसा परेशान होकर आज समस्त ग्रामीण थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन एवं शासन प्रशासन से व्यवस्था की मांग की है।