BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 1:36 pm
BIG REPORT : प्रदेश प्रभारी ने इंदौर में रात 9 बजे ली बैठक, यूपी के मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह बोले - इंदौर में सदस्यता अभियान की हालत चिंताजनक, सदस्यता का केवल दो विधानसभाओं में चल रहा काम, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर इंदौर जिले की इंदौर 1 और इंदौर 2 विधानसभा इस समय प्रदेश की टॉप 10 लिस्ट में शामिल है। लेकिन वहीं अन्य सभी विधानसभा पिछड़ी हुई है। जिसको लेकर कल रात अचानक इंदौर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी और यूपी के मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने रात में ही भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बुलाकर कहा की इंदौर में सदस्यता अभियान के आंकड़े सामने आ रहे हैं, वह काफी चिंताजनक है। इंदौर में सदस्यता अभियान में तेजी से काम करना होगा।


यूपी के मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने बैठक में विधानसभा प्रभारियों को सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए योजना बनाने को कहा, ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके। रात लगभग सवा 9 बजे से शुरू हुई बैठक में मंत्री सिंह ने नगर पदाधिकारियों की टीम के साथ-साथ सदस्यता अभियान के विधानसभा प्रभारी, पुराने संयोजक, मंडलों के प्रभारी और एमआईसी सदस्यों को भी बुलाया था। सभी से उनके क्षेत्र में चल रहे अभियान के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान सदस्यता अभियान प्रभारी सुदर्शन गुप्ता और सहप्रभारी दिलीप शर्मा भी मौजूद रहे। बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर जिले में अभी तक सवा लाख सदस्य ही बन पाए हैं।


सिंह बोले 1 और 2 को छोड़कर बाकी विधानसभा में ठंडा काम चल रहा
बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात में बैठक के दौरान मंत्री सिंह ने शहर में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि अभी तक इंदौर 1 और इंदौर 2 विधानसभा ही अव्वल है। बाकी विधानसभाओं में ठंडा काम चल रहा है, इसमें तेजी लाने की जरूरत है। विधानसभा प्रभारी अपनी-अपनी विधानसभा में काम का विभाजन करें और लक्ष्य को पूरा करने पर ध्यान दें। बताया जा रहा है की इस बैठक के बाद महेन्द्र सिंह तीन नंबर विधानसभा में विधायक गोलू शुक्ला और सदस्यता अभियान प्रभाररी सुदर्शन गप्ता के साथ सदस्य बनाने पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल नगर के कई घरों में जाकर मोबाइल से मिस्ड कॉल देकर सदस्य बनवाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE