भोपाल। मध्यप्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे। बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक नियमित मांग करते हुए भोपाल के अंबेडकर पार्क में जुटे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अतिथि शिक्षक भी पहुंची। अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री निवास तक तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। अतिथि शिक्षकों का कहना है की पिछली सरकार ने हमें नियमित करने का वादा किया था लेकिन अब तक कोई आदेश नहीं निकला। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षकों को नियमित करने के साथ-साथ प्रमोशन देने का भी वायदा किया था. एक साल बीत चुके हैं लेकिन अब तक सरकार की तरफ से अतिथि शिक्षकों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। यही वजह है कि पूरे प्रदेश से करीब 7 हजार से अधिक अतिथि शिक्षक राजधानी में तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे हैं।
उनका कहना है कि मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा करें। यहां तक की अतिथि शिक्षकों के साथ इतना दुर्व्यवहार हो रहा है कि कई बार उन्हें नियमित शिक्षक होने के बाद निकाल दिया जाता है। सरकार से मांग की है कि साल 2023 में की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सरकार ने महापंचायत बुलाकर वादा किया था कि आतिथि शिक्षकों की मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन एक साथ बीत जाने के बाद भी एक भी मांग पर सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। यही वजह है कि प्रदेशभर से अतिथि शिक्षक राजधानी पहुंचे हैं।