BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 1:42 pm
KHABAR : नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारी नाराज, कर्मचारियों को 27 माह से नहीं मिला सातवें वेतनमान का एरियर्स, आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारी सातवें वेतनमान का 27 माह का एरियर न मिलने से नाराज चल रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को क्रमोन्नति का लाभ भी नहीं मिल रहा है। इस उपेक्षा को लेकर सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेई और अर्द्धशासकीय अधिकारी-कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने आंदोलन की चेतावनी दी है।


बाजपेई ने बताया कि आपूर्ति निगम के संचालक मंडल ने सातवें वेतनमान का 27 माह का एरियर भुगतान करने का प्रस्ताव पारित कर राज्य शासन को स्वीकृत के लिए भेजा है, पर अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। जिस वजह से निगम एरियर का भुगतान नहीं कर रहा है। वहीं कर्मचारियों को क्रमोन्नति लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि क्या एरियर का भुगतान एवं क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिलने से हमारे पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।


बाजपेई एवं वर्मा ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव खाद्य एवं वित्त, आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक से अनुरोध किया है कि आपूर्ति निगम के कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को तत्काल सातवें वेतनमान के 27 माह के एरियर का भुगतान किया जाए। साथ ही कर्मचारियों को क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए। ऐसा नहीं करने पर मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस मांग का समर्थन मेघराज यादव, गजेंद्र कोठारी, संतोष मिश्रा, हेमराज मोरे, अनिल जैन, जय सिंह, गिरीश यादव, पीसी जैन, पीएल शर्मा, आरएस रघुवंशी, एके ब्योहार, पीएस जाट सहित अनेक कर्मचारियों ने किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE