BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 2:37 pm
KHABAR : बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतनमान को लेकर कार्यपालन यंत्री को फिर दिया ज्ञापन, पढ़े भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। माह अगस्त 2024 का वेतन भुगतान नहीं होने के सम्बंध में आउटसोर्स श्रमिक प्रदाय एजेंसी मेसर्स ऑल सर्विसेस ग्लोबल प्रालिमि, मुम्बई के अधीनस्थ नीमच संभाग अंतर्गत श्रमिक के रूप में कार्यरत है। वेतनमान को लेकर 13 अगस्त को भी ज्ञापन सौंपा गया था। रक्षाबंधन पर्व भी फीका ही रहा कर्मचारियों का। आर्थिक रूप से परेशान और हताश कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यपालन यंत्री (संचा संधा) मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड नीमच को   वेतनमान को लेकर लिखित एक बार फिर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व 13 अगस्त को भी वेतन को लेकर ज्ञापन दिया गया था। 
ज्ञापन में बताया गया है कि मेसर्स ऑल सर्विसेस ग्लोबल प्रालिमि, मुम्बई द्वारा माह अगस्त 2024 का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है। 
आउटसोर्स प्रदाय एजेंसी मेसर्स ऑल सर्विसेस ग्लोबल प्रालिमि मुम्बई द्वारा अनुबंध दिनांक से आज दिनांक तक हम कर्मचारियों का वेतन भुगतान समय पर नहीं किया गया है जो श्रम कानून के विरूद्ध है। समय पर भुगतान हेतु पूर्व में भी कई बार आपके समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये गए हैं एवं माह जुलाई 2024 का वेतन भुगतान भी समय पर भुगतान नहीं होने पर आवेदन प्रस्तुत किया गया था इसके पश्चात भी वेतन का भुगतान काफी विलम्बता से किया गया।
इसी प्रकार हम प्रार्थीयों को आउटसोर्स श्रमिक प्रदाय एजेंसी मेसर्स ऑल सर्विसेस ग्लोबल प्रालिमि, मुम्बई द्वारा माह अगस्त 2024 का वेतन भुगतान आज दिनांक 09.09.2024 दोपहर 03 बजे तक नहीं किया गया है। हम कर्मचारी पूर्ण निष्ठा एवं लगन से कम्पनी का कार्य सम्पादित करते आ रहे है किन्तु किये गए श्रम का समय पर भुगतान नहीं होने पर निराशा होती है एवं हम प्रार्थीयों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पडता है साथ ही मनोबल भी टुटता है।

विभाग द्वारा नियमानुसार प्रतिमाह पेनल्टी काटने के उपरांत भी एजेंसी द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं करते हुवे वेतन का भुगतान समय पर नहीं किया जाकर श्रम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है किन्तु एजेंसी द्वारा वेतन का भुगतान समय पर नहीं करने पर आपके द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि हम प्रार्थीयों को माह अगस्त 2024 का वेतन भुगतान शीघ्र करवाने की कृपा करें साथ ही निवेदन है कि आगामी माहों में भी वेतन का भुगतान समय पर हो इस बाबत् मेसर्स ऑल सर्विसेस ग्लोबल प्रा. लिमि., मुम्बई के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें ताकि हम प्रार्थीयों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पडे तथा हम प्रार्थीगण कम्पनी का कार्य पूर्ण लगन एवं निष्ठा से कर सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE