BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 2:53 pm
BIG NEWS : अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, सीएम हाउस का करेंगे घेराव, पांच मांगों को लेकर चल रहा है आंदोलन, प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस बल तैनात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अंबेडकर मैदान पर अतिथि शिक्षकों ने महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन में प्रदेश भर से अलग-अलग जिलों के 8 हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षक शामिल हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांग है कि उन्हें गुरुजियों की तरह डिपार्टमेंटल एग्जाम कराकर, सरकारी नौकरी में नियमित किया जाए। इसके अलावा बतौर अतिथि शिक्षक काम करने के दौरान स्कोरकार्ड में प्रत्येक सत्र के लिए अधिकतम 10 अंक की पात्रता दी जाए।


अंबेडकर मैदान में जुटे अतिथि शिक्षकों ने इससे पहले मांगों की पूर्ति के आदेश जारी नहीं होने पर सीएम हाउस का घेराव करने का ऐलान किया था। प्रदर्शनकारियों के अंबेडकर मैदान में बड़ी संख्या में जुटने के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। साथ ही प्रदर्शनकारियों को सीएम हाउस की ओर जाने से रोकने के लिए वाटर कैनन और बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है।


अतिथि शिक्षक महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दो सितंबर 2023 को आयोजित अतिथि शिक्षक पंचायत में की गई घोषणाओं के आदेश जारी नहीं होने से प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षक नाराज हैं। इसलिए आज हम को अपना भविष्य सुरक्षित करने भोपाल की सड़कों पर उतरेंगे। गौरतलब है कि अतिथि शिक्षकों की तिरंगा यात्रा पांच सितंबर शिक्षक दिवस को निर्धारित थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिताजी का देहांत होने से संगठन के पदाधिकारियों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा दस दिसंबर तक स्थगित कर दी थी।


पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद हजारों अतिथि शिक्षक हुए बेरोजगार
महासंघ से केसी पवार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जी की घोषणानुसार किसी भी अतिथि शिक्षक को बेरोजगार नहीं किया जाएगा, पर उनकी घोषणा के बाद सीधी भर्ती प्रमोशन और ट्रांसफर से हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया है। गुरुजियों की भांति विभागीय परीक्षा लेकर नियमित करने के आदेश भी आज दिनांक तक नहीं हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी भी अतिथि शिक्षकों को न्याय दिलाने बीजेपी में आए थे आज भी उनकी ही सरकार है। पर सत्ता परिवर्तन के बाद भी अतिथि शिक्षकों के हालात नहीं बदले ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE