इंदौर। भारतीय सिंधु सभा मध्यप्रदेश एवं सिंधी मेला समिति भोपाल ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। भोपाल के रविन्द्र भवन में हुए कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं व प्रदेश स्तर पर अनेक गतिविधियों में उपलब्धियां पाने वाले सिंधी समाज के लगभग 500 प्रतिभावान छात्रों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इंदौर के प्रतिभावान बच्चे हुए सम्मानित
कार्यक्रम में इंदौर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों का भी सम्मान किया गया। इंदौर से चयन हेतु सभा के सरिता मंगवानी, योगेश वाधवानी, धीरज कुंडल व जितेंद्र तलरेजा को इस पूरी प्रक्रिया का प्रभारी नियुक्त किया गया था। सभा के अध्यक्ष अजय शिवानी व संभाग प्रभारी सुनील वाधवानी मीडिया प्रभारी मयंक पमनानी ने बताया कि भारतीय सिंधु सभा इंदौर द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों को परीक्षा में प्राप्त अच्छे अंक के आधार पर चयनित कर भोपाल रवाना किया गया था। वहीं बच्चों के साथ उनका मनोबल बढ़ाने भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर व प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेश फुंदवानी, सागर गोरखा भी उनके साथ भोपाल पहुंचे।