BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 3:09 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का किया अवलोकन, विद्यार्थियों से किया संवाद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेड, विद्यार्थियों की संख्या, फीस, एडमिशन प्रक्रिया, प्लेसमेंट आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान में चलने वाली गतिविधियों का जायजा लिया एवं प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा इनका मार्गदर्शन किया।
विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जिला कलक्टर ने भविष्य को लेकर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण नियम, गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा, ओम का नियम, विद्युत, ऊष्मा आदि के बारे में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को थ्योरी की बजाय प्रैक्टिकल पर ज्यादा ध्यान देने को कहा। इस दौरान प्राचार्य राजकुमार बागोरा, आदेश कुमार सोलंकी, अशोक कुमार रेगर, शाहीन बी पठान, नूतन गर्ग, शैलेन्द्र शर्मा, प्रदीप ब्यावट, हैमेन्द्र मोरवार, दीपक मौंड, आयुषि छीपा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE