भोपाल। सिंधी महिला पंचायत संत हिरदाराम नगर एवं लायंस क्लब मन्नत के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भोपाल बैरागढ़ और बैरागढ कला के लगभग 75 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल की दो एवं नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल की दो शिक्षिकाएं सम्मानित।
इस अवसर पर मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल की दो शिक्षिकाओं हिंदी विषय की अध्यापिका दुर्गा मिश्रा, पर्यावरण अध्ययन विषय की शिक्षिका सृष्टि सिंह जाट एवं नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल की इंग्लिश विषय की शिक्षिका मीनल सिंह, हिंदी विषय की शिक्षिका नितिका सोलंकी को सम्मानित किया गया। दोनों विद्यालय परिवार ने चारों शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस पर सम्मान होने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि वी जी 2 लायन महेश मालवीय व पूर्व गवर्नर लायंस क्लब कमल भंडारी मौजूद रहे।
मन्नत क्लब की अध्यक्ष यासमीन कौसर ने स्वागत भाषण दिया। पंचायत सचिव मधु लालवानी ने पंचायत के कार्यों की जानकारी दी। बसंत चेलानी ने कार्य को अति उत्तम बताया ओर कहा कि पंचायत सभी को जोडकर चल रही है जो कि तारीफ की बात है। लायन कमल भंडारी ने कहा कि पंचायत एक छत के नीचे 75 शिक्षकों का सम्मान कर रही है। ऐसे कार्याे की मैं प्रशंसा करता हूं। मैं हर बार इस प्रोग्राम में आता हूं। लायंस महेश ने कहा कि शिक्षक का सम्मान युगो युगांतर से हो रहा है लेकिन सभी को साथ लेकर चलना बहुत अच्छी बात है। लायंस क्लब मन्नत ओर पंचायत की अध्यक्ष किरन वाधवानी बधाई के पात्र है। कार्यक्रम का संचालन किरन वाधवानी ने किया व आभार शशि शर्मा ने व्यक्त किया।
सम्मानित शिक्षक
मधु लालवानी, यासमीन कौसर, रेनू बालचंदानी, खुशबू हेमराजानी, संगीता निम्बलकर, हेमलता तोलानी, हेमा दामानी, देवी छबलानी, प्रिया थावानी, दीपा मंगतानी, सृष्टि सिंह, दुर्गा मिश्रा, निकिता सोलंकी, मीनल सिंह, सुनीता गुलेरिया, पूजा गोपलानी, मंजू देवनानी, चित्र वाधवानी, भाव्या चंदनानी, रेनू दुबे, रीया लीलानी, लवीना वीधानी, ज्योति यादव, सरोज राजपूत, हर्षिता शास्त्री, डाली बेलानी, रश्मि अग्रवाल, दीपा पांडे, नैना वाधवानी, जय श्री राजपूत, दिव्या वर्मा, नीता कौल, जानवी शर्मा, राजेश गंगवाल, अशोक भूतडा, दीया सोलंकी, सोनल लखानी, सुशील कल्तारी, मुकेश नायर, मटू कुमार, लीलावती गोस्वामी, रश्मि दुबे, प्रियंका मालवीय, माया कीर्ति सेन, वर्षा रजक, गीता मोहनानी ,साक्षी प्रियानी, माधुरी पंजवानी, शिवानी सेन, सोनम मालवीय, चिंतामणि, लवीना, निकिता आदि का सम्मान किया गया।