शाजापुर। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अर्न्तगत विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय शाजापुर में फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कुल 60 वृद्धजनों की फिजियोथेरेपी कर उपचार प्रदाय किया गया। यह शिविर सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. एस.डी. जायसवाल की अध्यक्षता में संपादित किया गया।
इस अवसर पर शिविर में मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. आलोक सक्सेना, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अलावा एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षिता खत्री द्वारा मरीजों को फिजियोथेरेपी से मिलने वाले लाभ के बारे में अवगत कराते हुए उपचार प्रदाय किया गया।