BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 3:36 pm
REPORT : कलेक्टर ऋजु बाफना ने स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर किया समिति का गठन, स्वयं रहेंगे जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2024 तक “स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता” की थीम के साथ 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस समारोह के साथ मनाया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा 2024 का आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के तहत एसबीएम (ग्रामीण) और एसबीएम (शहरी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिये जिला एवं तहसील स्तर पर समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर अध्यक्ष रहेंगे। जिला पंचायत शाजापुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण जिला शाजापुर परियोजना अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला संयोजक, जिला शाजापुर जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा केन्द्र जिला परियोजना समन्वयक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास उपसंचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला परियोजना अधिकारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला परियोजना प्रबंधक एवं म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक को सदस्य बनाया गया है।

इसी तरह तहसील स्तरीय समिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष तथा जनपद पंचायत (समस्त) मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। नगर पालिका परिषद व नगर परिषद (समस्त) मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (समस्त), खण्ड चिकित्सा अधिकारी (समस्त), जनपद शिक्षा केन्द्र (समस्त) विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, महिला एवं बाल विकास विभाग (समस्त) परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण आजीविका मिशन (समस्त) ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, म.प्र. जन अभियान परिषद (समस्त) ब्लॉक समन्वयक तथा ब्लॉक समन्वयक, एसबीएम, जनपद पंचायत (समस्त) को सदस्य बनाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE