शाजापुर। जिले में गत दिवस से आज प्रातरू 8.00 बजे तक 6.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक वर्षा तहसील कालापीपल में 12 मि.मी. हुई है। इसी तरह तहसील मो.बड़ोदिया में 8 मि.मी., शुजालपुर में 5 मि.मी., गुलाना में 3 मि.मी., पोलायकलां में 10 मि.मी. एवं अ.बड़ोदिया में 8 मि.मी. वर्षा हुई है। जबकि शाजापुर जिले में कोई भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
इस प्रकार 01 जून 2024 से अब तक शाजापुर 821 मिमी., मो. बड़ोदिया में 916 मि.मी., शुजालपुर में 800 मि.मी., कालापीपल में 1039 मि.मी., गुलाना में 667 मि.मी., पोलायकलां में 500.9 एवं अ.बड़ोदिया में 748 मि.मी., इस प्रकार कुल 784.6 मि.मी. औसत वर्षा हुई है।