BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 4:48 pm
KHABAR : उज्जैन में बुधवार को दो जगह कांग्रेस का धरना, किसानों की बदहाली, महिलाओं पर अत्याचार, बढ़ते बिजली बिल के विरोध में होगा प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 11 सितंबर, बुधवार को शहर में दो स्थानों पर कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का यह धरना किसानों की बदहाली, महिलाओं पर अत्याचार, बढ़ते बिजली के बिल के विरोध में होगा।


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि 11 सितंबर को शहर और प्रदेश में किसानों की बदहाली, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिजली के भारी भरकम बिल और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर शहर कांग्रेस द्वारा ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


उज्जैन उत्तर विधान सभा के सभी ब्लॉक के द्वारा गोपाल मंदिर पर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, उज्जैन दक्षिण के सभी ब्लॉक द्वारा टॉवर चौक पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक धरना - प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरने में शहर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।


गौरतलब है कि इसके पहले कांग्रेस द्वारा 4 सितंबर को धरना आयोजित किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता का निधन होने के कारण धरना - प्रदर्शन स्थगित किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE