भोपाल। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रो.आचार्य नीलाभ तिवारी के केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में पहुंचने पर सभी छात्र -छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने स्वागत किया। इस मौके पर ढोल धमाकों के साथ पुष्प वर्षा की गई। उल्लेखनीय है संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल के प्रोफेसर नीलाभ तिवारी को 5 सितंबर(शिक्षक दिवस) के मौके पर दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया है।
प्रोफेसर तिवारी ने अपने अनुभव सभी से साझा किए गए जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बहुत गौरव का पल है कि मेरे विश्वविद्यालय को यह पुरस्कार मिला। यह केवल मेरा नहीं अपितु पूरे विश्वविद्यालय का पुरस्कार है,उन्होंने कहा कि जब प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी हमसे मिलने आए तो उन्होंने सभी से एक बात कही कि विद्यार्थी जब अध्ययन करने आता है तो वह बहुत कुछ पहले से लेकर आता है। हम उसमें अपनी तरफ से अतिरिक्त क्या जोड़ सकते हैं। यह हमारा ध्येय होना चाहिए एवं मैं भी इसका पूरा प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम में प्रो. सोमनाथ साहू ने भी अपने अनुभव साझा किए, इसके बाद परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो.सुबोध शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की इनकी बहु मुखी प्रतिभा के कारण ही यह पुरस्कार मिल पाया है।
कार्यक्रम में प्रो.अशोक कुमार कच्छवाह, डॉ. दाताराम पाठक, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. कालिका प्रसाद शुक्ल, डॉ. रजनी वीजी, डॉ. कृष्णकांत तिवारी, डॉ.वरुण सौरभ पोखरियाल, डॉ.गोकुलानंद तिवारी, डॉ.ललित मोहन पनतोला, डॉ. महिमा तिवारी, डॉ.पवन कुमार सहित छात्र चंद्रकांत, अमित, अंकुर, राहुल, पुष्कर आदि मौजूद रहे।