BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 5:15 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 96 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवादों को प्राथमिकता से हल करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनसुनवाई में प्राप्‍त रास्‍ता विवादों के आवेदनों का सभी राजस्‍व अधिकारी तत्‍परतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करे। मौका निरीक्षण कर रास्‍ता खुलवाएं। यदि कोई पक्षकार समझाईश के बावजूद रास्‍ता अवरूद्ध करता हो, तो संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए एस.डी.एम.नीमच को दिये। जनसुनवाई में कलेक्‍टर 96 आवेदकों की समस्‍याओं से रूबरू हुए एवं उनकी समस्‍याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, डिप्‍टी कलेक्‍टर रश्‍मी श्रीवास्‍तव, चंद्रसिंह धार्वे एवं एस.डी.एम.,डॉ.ममता खेडे, सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने इंदिरा नगर नीमच के राजेन्‍द्र वर्मा के आवेदन पर मकान से लगे हुए विद्युत पोल एवं हाईटेंशन विद्युत लाईन को अन्‍यत्र शिफ्ट करवाने के निर्देश अधीक्षण यंत्री म.प्र.प.क्षेत्रविद्युत वितरण कम्‍पनी नीमच का दिए। रतनगढ़ की जनसेवक रामकन्‍याबाई ने वेतन से न.प.व्‍दारा बैंक लोन की किश्‍त काटने के बावजूद बैंक में जमा नहीं कराने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने एसडीएम जावद एवं सीएमओ को सभी जनसवकों के ऋण की काटी गई राशि संबंधित के खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए। नया बाजार नीमच की सीमा गर्ग ने अपने भूखण्‍ड के सामने अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण करने की शिकायत पर कलेक्‍टर ने सीएमओ को निर्देश दिए,कि वे तत्‍काल मौके पर जाकर अवैध अतिक्रमण हटवाएं।

जनसुनवाई में पालसोडा के राजेंद्र पाटीदार, जीरन के देवीलाल, रामपुरा के रामचंद्र, जूना बाजार नीमच सीटी के इरफान खान, खोर के बाबरू गायरी, बरखेड़ा के मांगीलाल मेघवाल, सिंगोली के अशोक शर्मा, ग्‍वालटोली की फरीदा, कोज्‍या के भैरूलाल रेगर, कानका की भगवतीबाई तैली, राम अवतार कॉलोनी की स्‍नेहलता लोधा, कुचड़ोद के मंगल राव आदि ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE