मंदसौर। साप्ताहिक जनसुनवाई प्रति मंगलवार की तरह कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग ने आम जनता की समस्याओं को सुना तथा निराकरण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी अधिकारी जनसुनवाई में समय पर उपस्थित हो तथा जनता की समस्याओं को सुने। पोषण माह के अंतर्गत सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई तथा कार्यक्रम अनुसार कार्य करें। सोयाबीन की फसल में उत्पन्न हो रहे विभिन्न तरह के रोगों के लिए कृषि विभाग कृषि वैज्ञानिक दल को फील्ड में भेज कर जांच करवाए। जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, जिलाधिकारी मौजूद थे।