मंदसौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर द्वारा बताया गया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला 17 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। मल्हारगढ़ विकासखंड में 17 सितंबर को, मंदसौर विकासखंड में 18 सितंबर को, सीतामऊ विकासखंड में 19 सितंबर को, भानपुरा विकासखंड में 20 सितंबर एवं गरोठ विकासखंड में 25 सितंबर को जनपद पंचायत परिसर में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिये मो. 9630269586, 7222901802, 9109108209, 7222901813 एवं 9630934868 पर सम्पर्क कर सकते है।