भोपाल। नियमित करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर वेयर हाउसिंग कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को वेयर हाउस कार्पाेरेशन के प्रबंध संचालक सीबी चक्रवर्ती से मिला। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल बाजपेई, कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद शकील खान के नेतृत्व में एमडी से मिले कर्मचारियों ने नियमित करने सहित अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की।
बाजपेई ने बताया कि एमडी से मांगों, समस्याओं पर चर्चा की गई और मांग पत्र सौंपा गया है। एमडी ने गंभीरता से मांगें सुनीं और उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। वहीं एक ज्ञापन खाद्य मंत्री और कार्पाेरेशन के एएमडी को सौंपा गया है और उनसे भी मांगों का निराकरण करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर कर्मचारी संघ नेता मुकेश साहू, बालकृष्ण साहू, कैलाश खातेगांव, प्रदीप राजपूत बनापुरा, सुरेंद्र विश्वकर्मा पिपरिया एवं अन्य शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे।