BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 6:39 pm
KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, शहर में नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, घर में बने भोजन पर दिया जोर, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। वर्तमान समय में जीवन शैली के बदलाव के कारण खान पान संबंधी आदतों में परिवर्तन हुआ है, जिसके कारण पोषण एवं स्वास्थ्य स्थिति में सुधार किया जाना आवश्यक है। वर्तमान समय में जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, चाउमिन आदि के बजाय घर का बना हुआ भोजन बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है। साथ ही बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए साल में एक बार एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमिनाशन किया जाना आवश्यक है। यह बात नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा ने उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कहीं।

उत्कृष्ट विद्यालय में स्वागत उद्बोधन देते हुए नोडल अधिकारी शहरी क्षेत्र डॉ रवि दिवेकर ने बताया कि एक से 19 वर्ष के आयु समूह के बच्चों का कृमीनाशन किए जाने से उनके पोषण एवं स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा, बच्चों की एकाग्रता बढ़ेगी और स्कूलों में उपस्थिति की संख्या भी बढ़ेगी। कार्यक्रम में स्कूली शिक्षक आर सी पांचाल, अनिल शर्मा, एपीएम हीना मकरानी, डिप्टी मीडिया अधिकारी सरला वर्मा, एचबी पुष्पा दडिंग, एएनएम मीना शास्त्री, आशा कार्यकर्ता मीरा सालवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया अधिकारी आशीष चौरसिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने माना। शहर के आजाद स्कूल वार्ड 37 में डॉ किरण मीना एम पी एस नईम खान, आशा भारती गेहलोत की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। वार्ड 39 में क्षेत्रीय पार्षद हीना मेहता, डॉ किरण मीना , एम पी एस नईम खान, आशा अर्चना बैरागी आंगनवाडी में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्राम भूतेड़ा विकासखंड जावरा में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभू लाल द्वारा बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सी एम राइज स्कूल रावटी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ सरपंच रावटी संजय  झोडिया, हीरालाल बोरिया, सी. एम. राइज स्कूल प्राचार्य संजय निर्मल प्रसाद, मेडिकल ऑफिसर रावटी डॉ रजत सिंगारे, महेंद्र सिंह राठौड़, मदन लाल डाबी, दीपाली भाटी, सरिता भाटी आदि की उपस्थिति में किया गया। कन्या शाला स्कूल बाजना में जनपद उपाध्यक्ष सुरेंद्र देवदा, गोविंद डामोर, बीएमओ बाजना डॉ हिमांशु राव, प्राचार्य इंदिरा पांडे, बीपीएम मोइनुद्दीन अंसारी, वीनस डेविड, एएनएम पार्वती निनामा, आशा कार्यकर्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट में बीएमओ डॉ देवेंद्र मोर्य द्वारा बच्चो को अल्बेंडाजोल गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE