नीमच। जिले के मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने को लेकर नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयास को सफलता मिली है। मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं और सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर सांसद लंबे समय से प्रयासरत थे। पूर्व में सरकार ने नीमच के मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों की मंजूरी दी थी। अब सांसद गुप्ता के प्रयासों से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने 50 सीटें की अतिरिक्त मंजूरी प्रदान की है। अब नीमच जिले के मेडिकल कॉलेज में कुल 100 सीटें उपलब्ध है।