जीरन। पार्षद संध्या विकास सुथार द्वारा जीरन नगर के वार्ड क्रमांक 11, मंगल घाटी स्थित प्राथमिक स्कूल भवन लगभग 85 वर्ष पुराना हो चूका था तथा कई वर्षों से यहाँ पर विद्यालय संचालित नहीं होता है। उक्त भवन वर्तमान में खंडहर का रूप ले चूका था। जिसको लेकर पार्षद संध्या विकास सुथार द्वारा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से डिस्मेंटल करवाने के लिए लेटर दिया गया। उक्त लेटर देते ही कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एक्शन मोड में आए और बरसों से चल रही शिकायत को कुछ ही घंटे में निराकरण कर दिया। जेसीबी मशीन से कुक ही समय में खण्डहर नुमा विद्यालय भवन को डिस्मेटल कर दिया गया। पिछले कई वर्षों से स्कूल भवन डिसमेन्टल के लिये आवेदन दिया था तत्कालीन जिला कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा भी निरीक्षण किया गया लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ था। वर्तमान जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्र ने मात्र 5 दिन में भवन को डिस्मेंटल करवा दिया '