उज्जैन। पित्र पक्ष का आरंभ हो चुका है, इसी क्रम में आज दिनांक 18/09/2024 को दोपहर करीब 01 बजे रामघाट पर आगरा उत्तर प्रदेश निवासी हेमंत उम्र 24 वर्ष पिता विक्रम नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानीं में डूबने लगा, जिसे डूबता देख प्लाटून कमाण्डर गायत्री वर्मा के नेतृत्व में घाट पर डियूटीरत एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड के जवान रविन्द्र सिंह और जितेन्द्र कुमार द्वारा अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुये त्वरित कार्यवाही की गई और डूब रहे युवक के पास जवानों द्वारा तत्काल लाईफ बॉय फेंकी गई, इस प्रकार रस्से और लाईफ बॉय की मदद से ड्राय रेस्क्यू कर, नदीं में डूब रहे श्रद्धालुओं को सकुशल नदीं से बाहर निकाला गया।
होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट संतोष कुमार जाट द्वारा बताया गया कि पिछले 02 दिवस में होमगार्ड / एसडीईआरएफ विभाग द्वारा गणेश प्रतीमा विसर्जन पर्व हेतु पुख्ता इंतजाम क्षिप्रा नदीं के विभिन्न घाटों एवं विसर्जन स्थलों पर किए गये है स 10 अधिकारी/ कर्मचारी एवं 130 जवानों द्वारा सतत पेट्रोलिंग कर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से श्रद्धालुओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करवा गया स जिसके फलस्वरूप कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई व पर्व शांती पूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। पर्व के एक दिन पश्चात भी शहर में कई बड़ी प्रतिमाएं अभी भी पंडालों में स्थापित है जिनके विसर्जन हेतु जवानों द्वारा लगातार तीन शिफ्टों में विभिन्न घाटों एवं विसर्जन स्थलों पर ड्यूटीया संपादित की जा रही है।
इस उत्कृष्ट रेस्क्यू कार्य हेतु जिला सेनानी संतोष कुमार जाट द्वारा एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड के जवान रविन्द्र सिंह और जितेन्द्र कुमार को पुरूस्कृत भी किया गया।